वाराणसी के शिवपुर में सुद्धिपुर निवासी चिकित्सक हनी ट्रैप का शिकार हुआ। अश्लील वीडियो का हवाला देकर जालसाज ने चिकित्सक को ब्लैकमेल कर साढ़े छह लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी पैसे की मांग को लेकर धमकी दी। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में साइबर एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया।
चिकित्सक के अनुसार 17 सितंबर की रात में उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई, कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर से एक महिला अश्लील हरकत करते दिखी। इस पर उसने फोन कट कर दिया।