फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई निर्माण कार्य के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम, राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक जुलाई से होगा पौधरोपण

Wed, 24 Jun 2020 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
nhai - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। तय समय के भीतर सभी निर्माण कार्य को पूरा कर सड़कों को चालू हालत में कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें अधिकारियों ने रजवारी और उमरहा में निर्माण कार्य में आ रही बाधा की जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को मौके पर जाकर बाधा को दूर कराने का निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि जो लोग मुआवजे का पैसा नहीं ले रहे हैं तो उसे कोर्ट में जमा करा दिया जाए। साथ यह रिंग रोड फेज-टू के पैकेज एक में 7 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जमीनों के दोबारा नापे जाने की मांग पर भी संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को टीम लगाकर कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

डीएम कौशलराज शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला।
साथ ही एनएच-2 पर बीच सड़क बालू की अवैध मंडी में लोडिंग-अनलोडिंग कराने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम कौशल राज शर्मा ने विशोखर ग्राम में हाइवे पर फोरलेन फ्लाईओवर के चौड़ीकरण प्लान बनाए जाने के लंबित कार्य पर नाराजगी जाहिर की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आर्बिट्रेशन केस की सुनवाई सोमवार से शुक्रवार तक पूरी की जाए। साथ ही मोहनसराय में फ्लाईओवर की टूटी रेलिंग और रोड क्षतिग्रस्त होने का भी तत्काल मरम्मत कराने को कहा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर डायवर्जन और सर्विस रोड का कार्य भी एक सप्ताह में पूरे कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यहां सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक जुलाई से पौधरोपण का अभियान भी चला जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर, पिंडरा, राजा तालाब के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें