फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः वाराणसी में जीत के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बनाया प्लान, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 19 Jun 2021 11:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए आयोग की ओर से तारीख का एलान होने के साथ ही वाराणसी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वाराणसी में मुख्य लड़ाई  भाजपा और सपा के बीच मानी जा रही है। लखनऊ में जिला पंचायत सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर यहां की परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत के लिए समाजवादी पार्टी ने घेरेबंदी शुरू कर दी है। लखनऊ में जिला पंचायत सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर यहां की परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया है।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सभी शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की दमदार जीत के लिए सभी नेता जुट गए हैं। मुख्य लड़ाई भाजपा से होनी है। वहीं भाजपा का दावा है कि उनके पास जीत के आंकड़े से ज्यादा सदस्य है।

सपा के शीर्ष नेताओं ने जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों से बातचीत शुरू कर दी है। सपा मान रही है कि यदि सत्ता का हस्तक्षेप नहीं हुआ तो उनकी पार्टी इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतेगी। जिले में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 40 है। सपा के अनुसार 16 सदस्य उनके पास हैं।

विज्ञापन

बस उन्हें 50+1 के जादुई आंकड़े को प्राप्त करने के लिए पांच और सदस्यों की जरूरत है। इसके लिए वे भाजपा को छोड़कर बाकी पार्टियों के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। उधर भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के अनुसार 26 सदस्य उनके पास हैं।

अब चुनाव में देखना होगा कि किस पार्टी का दावा सच साबित होता है। उधर पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। अभी तक किसी ने नामांकन फार्म नहीं खरीदा है। 

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा

 समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई शहर उत्तरी विधानसभा की बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ प्रभारियों और वार्ड अध्यक्षों के साथ समन्वय बैठाकर मतदाताओं के साथ डोर-टू-डोर संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया गया।

महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि 2022 का चुनाव फरवरी में होने की संभावना है। अब समय का इंतजार नहीं करना है। मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के साथ 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवक-युवतियों का फॉर्म छह भरवाएं। 
विज्ञापन

महानगर कमेटी का विस्तार, 4 सचिव बनाए गए

विधानसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी ने महानगर कमेटी का विस्तार किया है। नई कमेटी में चार लोगों को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। विश्वकर्मा समाज के कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष संजीव विश्वकर्मा को महानगर कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कमलेश यादव, इकबाल अंसारी, और किशन यादव को भी सचिव बनाया गया है। बसपा के राजकुमार सोनकर ने शनिवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें