फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तेरहवीं में शामिल होने आए लोगों से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, पिटाई से रेलवे गार्ड की मौत का आरोप

Sat, 06 Nov 2021 01:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सिंधोरिया कॉलोनी निवासी उदित पांडेय के यहां गुरुवार की रात तेरहवीं का भोज चल रहा था। आरोप है चार पहिया गाड़ी खड़ी करने के विवाद में कॉलोनी के ही रेलवे गार्ड जगदीश सिंह यादव से विवाद हो गया। इसी विवाद में गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रेलवे गार्ड जगदीश सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के सिंधोरिया कॉलोनी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर तेरहवीं में शामिल होने आए लोगों का स्थानीय निवासी रेलवे गार्ड जगदीश सिंह यादव (59) से विवाद हो गया। नोकझोंक के बीच गिरने से जगदीश की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शिवदासपुर के सिंधोरिया कॉलोनी निवासी उदित पांडेय के यहां गुरुवार की रात तेरहवीं का भोज चल रहा था। आरोप है चार पहिया गाड़ी खड़ी करने के विवाद में कॉलोनी के ही रेलवे गार्ड जगदीश सिंह यादव (59) से विवाद हो गया। इसी विवाद के बीच  गिरने से उनकी मौत हो गई। 

सूचना के बाद पुलिस  मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अरविंद आर्य यादव ने उदित पांडेय, कृष्णानन्द पांडेय ,धनजंय सहित रिश्तेदार उमेश व हरिओम के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पिटाई के कारण पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन

पढ़ेंः पुलिस के हत्थे शूटरों ने खोला राज, कहा-  दरोगा ने दी थी मर्डर करने की सुपारी
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 302 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की मृतक दिल के मरीज थे। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें