फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक ने किया स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के सिंथेटिक टै्रक का निरिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के बाद भी शुक्रवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बड़ा लालपुर के सिंथेटिक ट्रैक का काम अधूरा ही है। निरीक्षण करने पर पहुंचे खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने अधूरे निर्माण कार्य को देखकर कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि सात करोड़ रुपये की लागत से पांच साल में 400 मीटर के ट्रैक का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। महज ट्रैक पर लाइनिंग, डी एरिया, फुटबाल मैदान के समतलीकरण और फेंसिंग का ही काम बाकी है। जो कि अगले एक से दो सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।
एथलीटों को मिले प्रशिक्षक
एथलेटिक्स हॉस्टल के एथलीटों को प्रशिक्षक मिल गए हैं। विभागीय प्रशिक्षक मंसूर आलम को हाथरस से स्थानांतरित कर बनारस में नियुक्त किया गया है। वह एक सप्ताह बाद खिलाड़ियों को नए ट्रैक पर प्रशिक्षण देंगे। बीते माह ही स्टेडियम में सैफई के एथलेटिक्स हास्टल को बनारस स्थानांतरित कर नए सत्र के 25 खिलाड़ियों को प्रवेश दिया गया। प्रशिक्षक नहीं होने से खिलाड़ियों को लालपुर से सिगरा अभ्यास के लिए आना पड़ता था। प्रशिक्षक आने से उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें