फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Fri, 20 Nov 2020 11:56 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास स्कूटी खड़ी कर लघु शंका करते समय बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान ढाबा के संचालक व पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी। पूर्व प्रधान के सीने में दाहिने तरफ गोली लगी जिससे बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गोली मारकर बाइक सवार मड़िहान की ओर भाग गए। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया। 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो देखा राजेश यादव खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। स्थानीय लोगों ने परिजनों व देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। परिजन घायल को लेकर अपने वाहन से अस्पताल के लिए निकले। सूचना पर देहात कोतवाल अभय यादव मंडलीय अस्पताल पहुंचे।

सूचना मिलने पर सीओ सदर डॉ अरुण कुमार सिंह मंडलीय अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर भी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सपा नेता के भाई व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के पिता है राजेश यादव

राजेश यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। इन के सबसे बड़े भाई सुरेश यादव सपा के नेता व पूर्व सभासद हैं। छोटे भाई राकेश यादव पहलवानी करते हैं। राजेश यादव को दो पुत्र व दो पुत्री हैं। सबसे बड़ा पुत्र शिवपाल यादव, बिनानी कॉलेज का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष है।
पूर्व प्रधान व प्रधान ढाबा के संचालक राजेश यादव को घर जाते समय बाइक सवारों ने गोली मारी थी। घायल राजेश यादव को ट्रामा सेंटर बीएचयू में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा। - संजय कुमार, एएसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें