फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

Thu, 30 May 2024 11:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी दौरे पर आए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाबा कालभैरव दरबार में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने दर्शन कर बाबा की आरती उतारी। 
विज्ञापन
बाबा कालभैरव मंदिर में आरती करते महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस काशी दौरे पर हैं। वे गुरुवार की सुबह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा कालभैरव का दर्शन- पूजन किया। उन्होंने बाबा की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि जंगमबाड़ी मठ में एक भारत श्रेष्ठ भारत: काशी महाराष्ट्र समागम बुधवार को हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे भारत को विचार देने वाली काशी है। काशी और महाराष्ट्र का नाता सैकड़ों वर्ष पुराना है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को काशी महाराष्ट्र समागम साकार करता है।  
विज्ञापन


इसे बी पढ़ें... तस्वीरें: बाबा विश्वनाथ की भक्ति में डूबे दिग्गज, देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह और कलराज मिश्र ने किया दर्शन-पूजन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें