फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी : काशी विद्यापीठ में पीएचडी के लिए अंग्रेजी में 15 जून, मैनेजमेंट में छह जुलाई तक लिया जाएगा आवेदन फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी और प्रबंध शास्त्र विभाग में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अंग्रेजी में छात्र-छात्राएं 15 जून और प्रबंध शास्त्र विभाग में छह जुलाई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी विभाग में शोध प्रवेश परीक्षा 2022-23 में उत्तीर्ण एवं प्रवेश परीक्षा से मुक्त (नेट/जेआरएफ) अभ्यर्थियों को शोध में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 15 जून तक विभाग में जमा करना है। विभागाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण के आवेदन पत्र की प्रति के साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज और फीस रसीद की छायाप्रति जमा करनी है। अभ्यर्थी विभाग में नियमित रूप से उपस्थित रह कर अपने शोधकार्य को पूर्ण करना होगा। वहीं, प्रबंध शास्त्र अध्ययन संस्थान की शोध प्रवेश परीक्षा (2022-23) उत्तीर्ण एवं शोध प्रवेश परीक्षा से मुक्त नेट/जेआरएफ अभ्यर्थियों को छह जुलाई तक विभाग में आवेदन जमा करने को कहा गया है। निदेशक प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल बताया कि अभ्यर्थी को पीएचडी प्रवेश 2024 के द्वितीय चरण आवेदन पत्र सभी दस्तावेज के साथ जमा करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें