फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देव दीपावली पर गंगा तट पर पूर्वजों के नाम से जलवा सकेंगे दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्वनाथ मंदिर न्यास के बाद पर्यटन विभाग ने शुरू किया अभियान, देव दीपावली पर जलवाएं एक दीया काशी के नाम
विज्ञापन

- अभियान के तहत शहीदों और पूर्वजों के नाम से एक दीया जलाने की अपील कर रहा पर्यटन विभाग
- 15 नवंबर को 12 लाख दीपों से जगमग होंगे काशी के घाट
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। देव दीपावली पर काशी के घाटों पर दीपदान नहीं कर पाने का मलाल किसी के मन में नहीं रहेगा। जो लोग देव दीपावली पर घाट पर दीपदान नहीं कर सकते उनकी मदद पर्यटन विभाग करेगा। शहीदों और पूर्वजों के नाम से कोई भी देव दीपावली पर गंगा के तट पर दीपदान कर सकेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने एक दीया काशी के नाम अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने अभियान के तहत शहीदों और पूर्वजों के नाम से लोगों से गंगा घाट, कुंड और तालाब पर दीप जलाने की अपील की है। प्रदेश सरकार ने देव दीपावली को पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर दिया है। इस साल देव दीपावली पर काशी के घाट 12 लाख दीपों से जगमग होंगे। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि पर्यटन विभाग देव दीपावली के लिए एक दीया काशी के नाम अभियान चला रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति पर्यटन विभाग से दीपदान कराने के लिए संपर्क कर सकता है। पर्यटन विभाग देव दीपावली के दिन घाटों पर यह दीप प्रज्ज्वलित करेगा। यह दीप पर्यटन विभाग के दशाश्वमेध घाट स्थित कार्यालय पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें