फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Diwali Varanasi: दो करोड़ रुपये के देसी-विदेशी फूलों से सजे घाट व मंदिर, विश्वनाथ धाम की भव्यता देखने लायक

Mon, 27 Nov 2023 03:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फूल मंडी के कारोबारियों के मुताबिक इस बार पिछले साल से 30 प्रतिशत ऑर्डर अधिक मिले हैं। दो करोड़ रुपये से अधिक के देसी-विदेशी फूलों की खपत होगी।
विज्ञापन
संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली पर शहर के घाटों व मंदिरों की फूलों से सजावट की गई है। इसके लिए विदेशों से भी फूल मंगाए गए हैं। दो करोड़ रुपये से अधिक के देशी-विदेशी फूलों से मंदिरों व घाटों को सजाया जा रहा है। फूल मंडी के कारोबारियों के मुताबिक इस बार पिछले साल से 30 प्रतिशत ऑर्डर अधिक मिले हैं। दो करोड़ रुपये से अधिक के देसी-विदेशी फूलों की खपत होगी। 

विज्ञापन


बबलू मौर्या ने बताया कि दशाश्वमेध घाट को सजाने का ऑर्डर मिला है। इंग्लिशिया लाइन फूल मंडी के संचालक विशाल दुबे ने बताया कि लग्न होने से भी फूलों की मांग बढ़ी है।

एक लाख गाय के गोबर के दीप भी जलेंगे

काशी के घाटों और कुंडों पर गाय के गोबर से बने एक लाख से ज्यादा दीप जलेंगे। गंगा घाटों को तिरंगा स्पाइरल लाइटिंग थीम पर सजाया गया है। देव दीपावली पर आठ से नौ लाख पर्यटकों के शामिल होने का अनुमान है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त द्वारा 11 टन फूलों से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें