फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Diwali: नमो घाट पर आज सीएम योगी आदित्यनाथ जलाएंगे देव दीपावली का पहला दीप, सजेगी 12 लाख दीपों की माला

Mon, 27 Nov 2023 02:04 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी के घाटों और कुंडों पर गाय के गोबर से बने एक लाख से ज्यादा दीप जलेंगे। गंगा घाटों को तिरंगा स्पाइरल लाइटिंग थीम पर सजाया गया है। देव दीपावली पर आठ से नौ लाख पर्यटकों के शामिल होने का अनुमान है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त 11 टन फूलों से सजा रहे हैं।
विज्ञापन
देव दीवाली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरसरि तट पर सोमवार को 12 लाख से ज्यादा दीपों की माला सजेगी और गंगा पार रेती पर भी दीप शृंखला सैलानियों का मन मोहेगी। विश्वविख्यात काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम पांच बजे नमो घाट से करेंगे। यहां मुख्यमंत्री 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहला दीप जलाएंगे। इसके बाद बाकी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन शुरू होगा। यहां से मेहमानों के साथ वे क्रूज पर सवार होकर घाटों के अप्रतिम छटा निहारने के लिए निकलेंगे। करीब सवा छह बजे सीएम का क्रूज दशाश्वमेध घाट के सामने पहुंचेगा और मनमोहक गंगा आरती के साक्षी बनेंगे।

विज्ञापन

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगे। शाम चार बजे वे नमो घाट जाएंगे और वहां 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे। इस दौरान वे मेहमानों से संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर व प्रोजेक्शन शो देखने के बाद वापसी में काशी विश्वनाथ धाम पर पहली बार चलने वाले प्रोजेक्शन शो को निहारेंगे। रात 8.30 बजे वे नमो घाट पहुंचेंगे और यहां से सीधे एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे।
उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों पर 12 लाख और जन सहभागिता से लगभग 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाएंगे। पर्यटक गंगा पार रेती पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेजर शो के माध्यम से दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

एक लाख गाय के गोबर के दीप भी जलेंगे

काशी के घाटों और कुंडों पर गाय के गोबर से बने एक लाख से ज्यादा दीप जलेंगे। गंगा घाटों को तिरंगा स्पाइरल लाइटिंग थीम पर सजाया गया है। देव दीपावली पर आठ से नौ लाख पर्यटकों के शामिल होने का अनुमान है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त 11 टन फूलों से सजा रहे हैं।

मुख्य सचिव आज पहुंचेंगे वाराणसी
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सोमवार की सुबह देव दीपावली की तैयारियों को देखने वाराणसी पहुंचेंगे। वे घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे और नमो घाट पर होने वाले आयोजन का निरीक्षण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री आज करेंगे नमो घाट का निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को निर्माणाधीन नमो घाट के फेज-2 का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही नमो घाट के फेज-1 को भी देखेंगे। शाम को वे नमो घाट से ही क्रूज पर सवार होकर देव दीपावली देखने के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें