फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली 2023: महादेव की नगरी में इस बार टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, साढ़े 13 लाख दीयों से रोशन होंगे गंगा तट

Tue, 17 Oct 2023 09:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी में इस बार देव दीपावली पर भीड़ के सारे रिकाॅर्ड टूट जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार 10 लाख से अधिक की भीड़ देव दीपावली पर जुटेगी। करीब एक माह पहले गंगा किनारे के 90 फीसदी होटल फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव की नगरी में होने वाली विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली इस बार प्रभु श्रीराम को समर्पित होगी। कहीं घाट पर रंगोली तो कहीं दीपों के जरिये श्रीराम दरबार सजाया जाएगा। घाटों पर अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। देव दीपावली समितियां हर बार से अलग और कुछ खास करने की तैयारी में जुट गई हैं।

27 नवंबर को देव दीपावली पर अस्सी से नमोघाट तक के अर्धचंद्राकार गंगा के दोनों तट 13.5 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। वरुणा नदी के किनारे के घाटों पर भी देव दीपावली के भव्य आयोजन होंगे। घाटों के अलावा शहर के सभी कुंड, पोखरे, सरोवर और चौराहों को भी दीपों से सजाया जाएगा। गढ़वा घाट देव दीपावली समिति के अध्यक्ष धिमिरे ने बताया कि वर्षों बाद श्रीरामलला मंदिर में विराजेंगे। इसकी खुशी हर काशीवासी को है। इसलिए इस बार देव दीपावली अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर को समर्पित होगी। ब्रह्मा घाट देव दीपावली समिति के सतीश सेठ व शंकर शाहू और प्रह्लाद घाट देव दीपावली समिति के अभिजीत भारद्वाज ने बताया कि इस बार घाट से लेकर गलियों तक को श्रीराम मंदिर के रूप में सजाया जाएगा।

 

महादेव की नगर में इस बार देव दीपावली पर श्रीराम को समर्पित आरती होगी। इस बार घाट को आकर्षक रूप से दीयों की सजावज के साथ भागवान राम की रंगोली समर्पित किया जाएगा - श्रवण कुमार मिश्र, सदस्य, जय मां गगा सेवा समिति।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को उत्सव के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। लोगों के सुझावों और को ध्यान में रखते हुए इस बार गलियों को राम मय अंदाज में सजाया जाएगा - नलिन मिश्र, संरक्षक, दुर्गाघाट देव दीपावली समिति।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

10 लाख से अधिक की भीड़ जुटने का अनुमान

काशी में इस बार देव दीपावली पर भीड़ के सारे रिकाॅर्ड टूट जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार 10 लाख से अधिक की भीड़ देव दीपावली पर जुटेगी। करीब एक माह पहले गंगा किनारे के 90 फीसदी होटल फुल हो चुके हैं। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता के मुताबिक देव दीपावली पर ज्यादातर सैलानी तीन दिन की बुकिंग करा रहे हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद पर्यटन के क्षेत्र में काशी में बड़ा और अहम बदलाव आया है। ऐसे में पर्यटकों की आमद भी तेजी से बढ़ी है। देव दीपावली के लिए गंगा किनारे के तकरीबन सभी होटल व लॉज 25 से 28 नवंबर तक फुल हैं।

रेती पर जलेंगे साढ़े तीन लाख दीये

देव दीपावली पर गंगा के सभी घाटों की अलौकिक सजावट होती है। इसके लिए पर्यटन विभाग तेल, दीया और बाती का इंतजाम करता है। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक देव दीपावली पर गंगा घाटों पर 13 लाख दीये जलाए जाएंगे। वहीं साढ़े तीन लाख दीये गंगा उस पार रेती पर जगमगाएंगे। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग पर रहेगी। तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें