काशी की देव दीपावली (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
भेलूपुर रेवड़ी तालाब स्थित जय नारायण इंटर कॉलेज से रामापुरा की ओर नो व्हीकल जोन होगा। उन्होंने बताया कि पांडेयपुर काली माता मंदिर तिराहे से बड़े वाहनों को पांडेयपुर चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। दोनों ओर से फ्लाई ओवर के ऊपर से वाहन गुजरेंगे। भोजूबीर तिराहे से बड़े वाहनों को अर्दली बाजार से रोकते हुए दैत्रावीर बाबा की तरफ से निकाला जाएगा। पुलिस लाइन चौराहे से अर्दली बाजार की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
शहर में नहीं आएंगे बाहरी वाहन
चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर से शहर में आने वाले वाहनों को हाइर्व से राजातालाब से रिंग रोड होकर निकाला जाएगा। मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर से शहर में आने वाले वाहनों को हरहुआ रिंगरोड, राजातालाब से हाईवे होकर गंतव्य जाएंगे। प्रयागराज जाने वाले वाहनों को हाइवे और रिंग रोड से निकाला जाएगा।भदोही से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को परमपुर से रिंग रोड से होते हुए निकाला जाएगा।
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि चंदौली से टेंगरा मोड के बीच भारी वाहनों को जिन्हें प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर की तरफ जाना है। उन्हें टेंगरा मोड़ से डायवर्ट करते हुए वाया नारायनपुर, चुनार, मिर्जापुर, नैनी होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा। चंदवक व चोलापुर के बीच आने वाले वाहनों, जिन्हें जौनपुर, लखनऊ, प्रयागराज की तरफ जाना है, उन्हें चंदवक चौराहे से गोसाईपुर, मोहांव चौराहे डायवर्ट कर बाबतपुर वाया जौनपुर भेजा जाएगा।
गाजीपुर से जो वाहन शहरा में आ गए उन्हें चौबेपुर स्थित चौराहे से मुनारी की तरफ डायवर्ट कर कटहलगंज से मोहांव चौराहा से दाहिने से मोड़ कर चौलापुर, चंदवक खुज्झी मोड़ से जौनपुर भेजा जाएगा। जौनपुर की तरफ डायवर्जन के बाद भी यदि कोई भारी वाहन वाराणसी की तरफ बाबतपुर की तरफ आ जाता है तो उस वाहन को बाबतपुर से ही डायवर्ट कर पलहीपट्टी, गोसाईपुर होते हुए मोहांव, चंदवक, औड़िहार होकर निकाला जाएगा।
पढ़ें: लाखों दीपों से सजेंगे काशी के गंगा घाट, भव्य-दिव्य आयोजन के गवाह बनेंगे सीएम योगी
प्रयागराज व मिर्जापुर की तरफ से शहर में आने वाले रोडवेज, प्राइवेट बस मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवां होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगे। शहर से बाहर जाने वाले वाहनों को चांदपुर चौराहा से कपसेठी, भदोही, औराई अथवा कछवारोड होकर निकाला जाएगा। सोनभद्र और चंदौली से आने वाली बसें मोहनसराय से गंगापुर होकर अकेलवां होते हुए चांदपुर चौराहा तक आवाजाही कर सकेंगी।
गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसें पुलिस लाइन चौराहा से मकबूल आलम रोड से जिला जेल के आगे सांस्कृतिक संकुल भवन में ख़ड़ी होंगी। देव दीपावली में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर भी डायवर्जन और प्रतिबंध लागू होंगे, सिर्फ पैदल चलने वाले या हाथ ठेला ट्राली लेकर चलने वाले को प्रतिबंध से छूट होगी।
प्रयागराज से शहर में आने वाले वाहन कछवांरोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास से डाफी, अमरा-अखरी से नीचे उतरकर नगर के चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, नरिया तिराहा, बीएलडब्लू गेट के सामने से ओवरब्रिज के नीचे से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने तक जा सकेंगे। जौनपुर से आने वाले रोडवेज बसें बाबतपुर, हरहुआ तरना, गिलटबाजार, भोजूबीर दैत्रावीर तिराहे, जेपी मेहता, अंबेडकर चौराहे से वरूणा पुल पार करके मिंट हाउस तिराहे से दाहिने पार्किंग स्थल तक जा सकेंगी।।