फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali: सीएम योगी बोले- काशी के घाटों पर भीड़ नियंत्रण की बनाएं कार्ययोजना, किसी से भी न हो दुर्व्यवहार

Mon, 07 Nov 2022 09:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

देव दीपावली की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों की काउंसिलिंग की जाए, जिससे उनका जनसामान्य के प्रति व्यवहार अच्छा हो। भीड़ पर किसी भी दशा में लाठीचार्ज नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित होने वाली देव दीपावली की समीक्षा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ सुरक्षा के मुकम्मल एवं चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान उन्होंने कहा, यातायात व्यवस्था ऐसी बनाई जाए कि जनसामान्य को किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देव दीपावली की ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों की काउंसिलिंग की जाए, जिससे उनका जनसामान्य के प्रति व्यवहार अच्छा हो। भीड़ पर किसी भी दशा में लाठीचार्ज नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था अवश्य की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और यहां पर पूरे दुनिया की निगाह लगी रहती है। कार्यक्रम को पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ नए तरीके से मनाया जाए। अत्यधिक भीड़ के चलते दुर्घटना की संभावना को टालने के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाई जाए।

काशी तमिल संगमम में 19 को वर्चुअल जुड़ेंगे पीएम मोदी
मुख्यमंत्री ने तमिल संगमम की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया कि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। एक महीने तक चलने वाले आयोजन की तैयारियों के साथ ही शहर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रात में निहारी भव्य घाटों की अद्भुत छटा

सीएम योगी ने देखी देव दीपावली की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजघाट व नमो घाट का निरीक्षण किया। यहां से क्रूज पर सवार होकर उन्होंने देव दीपावली की तैयारियों के लिए सजे घाटों की अद्भुत छटा निहारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें