फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: अस्सी से राजघाट तक चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, गंगा में भ्रमण करती रहेगी क्यूआरटी

Thu, 18 Nov 2021 12:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बुधवार शाम कैंप कार्यालय में देव दीपावली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली पर वाराणसी शहर की सुरक्षा अभेद्य होगी। गंगा घाट किनारे के होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। गंगा में कमान जल पुलिस और एनडीआरएफ संभालेगी तो वहीं बाहर सड़क से लेकर घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।

विज्ञापन


गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। उस दिन गंगा में बाहरी नावों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में फोर्स को ब्रीफ करेंगे।  

अभेद्य सुरक्षा का खाका खींचा
देव दीपावली के नोडल अधिकारी बनाए गए अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने अभेद्य सुरक्षा का खाका खींचा है। भीड़ को देखते हुए गंगा घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल और चार प्लाटून पीएसी की तैनाती रहेगी। कमिश्नरेट के सभी एसीपी को संबंधित सर्किल में पड़ने वाले होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस आदि की सघन जांच थानेदारों संग कर रहे हैं। संबंधित सर्किल के एसीपी और थानेदार भी फोर्स संग भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन

पढ़ें: देव दीपावली: वाराणसी में मुंहमांगी कीमत दे रहे सैलानी, फिर भी न कमरे मिल रहे न बजड़े 

देव दीपावली की तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक

वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बुधवार शाम कैंप कार्यालय में देव दीपावली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय को निर्देशित किया कि एनडीआएफ के संग समन्वय स्थापित करते हुए पर्याप्त नाव और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं और रिवर पेट्रोलिंग पार्टी लगाई जाए। गोताखोर व रिवर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्यूआरटी का गठन किया जाए।

नाविकों को नोटिस जारी करते हुए सख्त हिदायत दें कि क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं और सुरक्षा उपकरण नाव में मौजूद रहे। इसकी निगरानी भी सुनिश्चित करा लें। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह को निर्देशित किया कि आटो रिक्शा व ई-रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों संग बैठक करते हुए रूट का निर्धारण और संचालन का समय तय किया जाए।
पढ़ेंः बनारस के गंगा घाटों पर भीड़ की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, रूट डायवर्जन देख कर ही घर से निकलें
विज्ञापन

वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर अलर्ट मोड में कमिश्नरेट पुलिस

सिगरा स्टेडियम में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी। शहर में होने वाली वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में है। अगले माह प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों के बाबत पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बुधवार को हेलीपैड, रूट और अन्य सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस लाइन से लेकर काशी विद्यापीठ का खेल मैदान, सिगरा स्टेडियम और गोदौलिया आदि रूटों का मातहतों संग पुलिस आयुक्त ने जायजा लिया।

दोपहर के समय पुलिस आयुक्त अपने मातहतों संग काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पहुंचे। यहां खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सिगरा स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। हेलीकॉप्टर के लैंडिंग स्थल आदि को समझा गया।

वहीं पुलिस लाइन से लेकर गोदौलिया तक अन्य रूटों का भी निरीक्षण करते हुए सुरक्षा प्रबंधों को परखा गया। इस दौरान उन्होंने साथ में चल रहे मातहतों को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को रजिस्टर में नोट कराया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि भविष्य में वीवीआईपी मूवमेेंट को देखते हुए हेलीपैड स्थल और रूटों और अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें