फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के यूपी चुनाव में उतरने पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना, बोले- मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही आम आदमी पार्टी

Tue, 15 Dec 2020 10:00 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के जंसा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के समर्थन में आयोजित किसान सम्मेलन में मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे। यहां आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। कहा कि दो करोड़ की आबादी वाली दिल्ली संभल नहीं रही और 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश को संभालने की बात करने वाली पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।

विज्ञापन


उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां के 22 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा नहीं जाने दिया गया। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और किसान हितैषी होने का दावा करते हैं। पहले किसानों को सरकार की ओर से 100 रुपये भेजा जाता था तो जनता तक केवल 15 रुपये ही पहुंचता था। उन्होंने यह भी कहा कि 1972 में जब चीन ने हमारे देश का अंग तिब्बत छीन लिया तब ये लोग कहां थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कृषि कानूनों के समर्थन में आयोजित किसान सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे। जंसा में आयोजित किसान सम्मेलन में मौर्य ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। कहा, राहुल और अखिलेश किसान हितैषी होने का दावा करते हैं, मगर धनिया और गाजर की पत्तियों में फर्क नहीं बता सकते। पहले किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता था, लेकिन नए कृषि कानूनों से आने वाले समय में निश्चित तौर पर किसान का बेटा किसान ही बनना चाहेगा। किसान संगठनों द्वारा लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विरोधी दलों के लोग किसानों को बरगलाने में जुटे हैं। यह बात गलत है कि इस कानून के लागू हो जाने से किसानों की जमीन चली जाएगी। किसानों को जानना जरूरी है कि उनकी एक इंच भी जमीन नहीं जाएगी और कानून में किसान अपना अनाज कहीं भी बेचने के लिए स्वतंत्र होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष 6000 रुपये खाद बीज पानी के लिए अनुदान के रूप में दिया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें