फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरजाघर चौराहे को उधम सिंह चौराहा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य और वीरता के प्रतीक शहीद उधम सिंह की 122वीं जयंती पर गिरजाघर चौराहे पर 32 फायर की सलामी दी गई। साथ ही गिरजाघर चौराहे का नाम शहीद उधम सिंह के नाम पर करने की मांग की गई। शहीद उधम सिंह स्मारक समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने शहीद उधम सिंह को गार्ड आफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चारों धर्मों के अनुयायियों ने भजन कीर्तन, वेद, कुरान, बाइबिल और गुरुवाणी का पाठ किया। सर्वदलीय सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन उदय नारायण सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में राष्ट्र और धर्म रक्षा के मामले में गुरु गोविंद सिंह का कोई सानी नहीं है। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालमुकुंद सिंह की आदमकद प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने की मांग की गई। इस दौरान विजय नारायण सिंह, राम बाबू, डॉ. सत्यदेव सिंह, बीके सिंह, हौसला प्रसाद सिंह, रकम सिंह, अंकित सिंह, गोविंद सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें