वाराणसी जिले में अब कोडिंग से 24 घंटे के अंदर खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक हो जाएंगी। शहर में 54,056 स्ट्रीट लाइटें हैं। फिलहाल 2200 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। ऐसे में अब 7 लाख की लागत से हर वार्ड में लाइटें लगेंगी।
शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए कोडिंग की जाएगी। नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। इस नई व्यवस्था से हर पोल की पहचान आसानी से हो जाएगी। सूचना मिलते ही मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जाएगा। शहर के डार्क स्पॉट को खत्म करने के लिए वार्ड वार स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत तब होती है जब ये खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
मरम्मत के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान में भी कर्मचारियों को दिक्कत होती है। अब कोड से आसानी से पता चल जाएगा कि यह पोल किस जोन में है। कहां पर कब लगाई गई थी। स्ट्रीट लाइटों की कोडिंग और खराब होने पर इन्हें 24 घंटे में ठीक करने की तैयारी है। स्ट्रीट लाइट पोल की लोकेशन भी मिलेगी। जिसे इंजीनियरों को तुरंत भेजकर ठीक कराया जाएगा।
अधिकारी बोले
शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों की कोडिंग की जाएगी। इसके लिए सर्वे चल रहा है। इससे आसानी से पता चल जाएगा कहां पर स्ट्रीट लाइट खराब है। जिसे ठीक कराकर चालू कराने में आसानी होगी। -एके सक्सेना, अधिशासी अभियंता नगर निगम