फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक माहेश्वरी बने मानद सचिव, गौरव दास कोषाध्यक्ष चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस क्लब लिमिटेड के प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को कराया गया। इस दौरान 12 प्रत्याशियों में सात प्रत्याशियों को प्रबंध समिति का सदस्य चुना गया। इसमें दीपक माहेश्वरी को मानद सचिव और गौरव दास को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बनारस क्लब में हुए चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से प्रत्याशी अपना एक-एक वोट सहेजने में लगे रहे। रविवार को हुए चुनाव में भी गहमागहमी बनी रही। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए चुनाव में मतदान के बाद मतगणना कराई गई। इसके बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिन सात लोगों का चुनाव किया गया, उन लोगों ने भी नियमानुसार तीन सदस्यों को चुना। इसमें प्रवीन अग्रवाल, राकेश बजाज और नीलाभ शाह शामिल हैं जबकि डॉ. प्रिया शर्मा और डॉ. डॉ. श्रुति आनंद को विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में चुना गया। इधर चुनाव खत्म होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि मतदान के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

ये सात लोग चुने गए सदस्य
उदय राजगढ़िया 526 मत
दीपक कुमार माहेश्वरी 514 मत
गौरव दास 472 मत
अतुल सेठ 436 मत
प्रफुल्ल सोमानी 385 मत
रितेश टिबरेवाल 382 मत
संजय राय 366 मत
0000
इनको मिला इतना मत
अनिल ओहरी 327 मत
राजीव सिंह सेंगर 220 मत
रमेश कुमार गिनोडिया 346 मत
समीर कपूर 365 मत
विजय प्रकाश 171 मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें