फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ठेले पर फास्ट फूड बेचने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा कारण

Fri, 29 Jul 2022 02:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ककरमत्ता न्यू कॉलोनी निवासी कन्हैया कुमार के घर में किरायेदार जयशंकर तिवारी (40) ने लगाकर जान दे दी। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। 
विज्ञापन
जयशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ककरमत्ता न्यू कॉलोनी निवासी कन्हैया कुमार के घर में किरायेदार जयशंकर तिवारी (40) ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। ठेले पर फास्ट फूड बेचने वाला जयशंकर अकेले ही रहता था। पत्नी और बच्चे उससे अलग रहते थे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही जयशंकर के बड़े भाई राजेश समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया। जिसपर कर्जदारों से बड़ी रकम ब्याज पर लेने की बात लिखी है। कर्जदार लगातार परेशान करते थे। चाऊमीन बेचने से मिलने वाला पैसा ब्याज पर रुपये देने वाले शाम को ले लेते थे। इस कारण वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। 

मूल रूप से भेलूपुर पानी टंकी निवासी भरत तिवारी का बेटे जयशंकर ने 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी एक बेटी है। पत्नी से विवाद होने के बाद जयशंकर अलग हो गया। वह लॉकडाउन के पहले किराये के कमरे में रह रहा था। उसकी पत्नी बेटी को लेकर अलग रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें