फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: साड़ी कारोबारी की हत्या कर गंगा में फेंका शव, निजी बैंक की एजेंट समेत पांच गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 18 Jan 2023 06:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लाइफ बीमा के बहाने साड़ी कारोबारी को जाल में फंसाया गया। पांडेयपुर की रहने वाली महिला एजेंट, उसका पति, ससुर, देवर और मऊ के घोसी निवासी साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
पूछताछ में सामने आया कि 30 लाख रूपये के लिए कारोबारी को अगवा किया गया था।
विज्ञापन
साड़ी कारोबारी महमूद आलम की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेलूपुर के साड़ी कारोबारी महमूद आलम (50) की अगवा कर हत्या कर दी गई। शव चुनार पुल के पास गंगा में फेंका गया। निजी बैंक की महिला एजेंट, उसके पति समेत पांच आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौक में गद्दीदार के यहां काम करने वाले कर्मचारी ने ही इस पूरे घटनाक्रम की साजिश रची है।

विज्ञापन


आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेजा गया। लाइफ बीमा के बहाने साड़ी कारोबारी को जाल में फंसाया गया। पांडेयपुर की रहने वाली महिला एजेंट, उसका पति, ससुर, देवर और मऊ के घोसी निवासी साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

धोखे से शराब पिलाई फिर  तार से कसा गला

पूछताछ में सामने आया कि 30 लाख रुपये के लिए कारोबारी को अगवा किया गया था। 20 लाख रुपए पर सौदा तय हुआ। व्यापारी के पास से दो लाख रुपए आरोपियों ने निकाला और शेष रकम के लिए दबाव बनाया गया। आरोपियों ने बताया कि भय के चलते कारोबारी को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाया गया और फिर दुपट्टे और तार से गला कसकर हत्या की गई। 

विज्ञापन

साड़ी कारोबारी महमूद आलम - फोटो : अमर उजाला
शव को चुनार पुल से गंगा में फेंका गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उधर इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें