12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे छोटी बेटी घर आई और गांव से एक किमी दूर जंगल में बड़ी बहन का शव पेड़ पर फंदे से लटकने की सूचना दी। उसने बताया कि वह बड़ी बहन के साथ चली गई थी। जंगल के पास रात में प्रिंस और राकेश मिले। मुख्य सड़क से कुछ दूर झाड़ी में ले जाकर कागज में लपेटकर मिठाई खिलाई, जिसे खाकर वह नशे में हो गई।
इसे भी पढ़ें; लापरवाही पड़ी भारी: कान में ईयरफोन लगाकर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; शरीर के हुए दो टुकड़े
आरोप है कि नशे का फायदा उठाकर प्रिंस ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह बेसुध हो गई। सुबह नींद खुली तो सामने बड़ी बहन का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटक रहा था। बेटी की बताई जगह पर जब परिजन पहुंचे तो किशोरी का शव लटका मिला।
अधिकारी बोले
पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छोटी बहन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही बड़ी बहन की मौत का कारण पता चलेगा। घटना की तह तक पहुंचने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। -कमलेश बहादुर, एसपी मऊ