फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसएचओ की मौजूदगी में विवादित जमीन पर गिराई गई मिट्टी, झड़प का वीडियो वायरल

Tue, 09 Jun 2026 06:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के रौनापार के खोजौली गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी गिराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जबरन मिट्टी गिराई गई। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में क्षेत्र के खोजौली गांव में विवादित भूमि पर जबरन मिट्टी गिराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता राधिका सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है, इसके बाद भी रौनापार थानाध्यक्ष, एक कांस्टेबल और विपक्षी पक्ष के लोग उनकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में राधिका सिंह ने कहा है कि विवादित भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूमि पर मिट्टी डलवाकर कब्जा करने का प्रयास किया। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाना प्रभारी रौनापार सुनील कुमार दूबे स्वयं मौके पर मौजूद थे और भूमि की स्थिति बदलवाने में सहयोग कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को अपशब्द कहे गए और उनके पुत्र के साथ मारपीट की गई। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि मौके पर कोई राजस्व विभाग की टीम मौजूद नहीं थी, फिर भी पुलिस की मौजूदगी में तीन ट्राली मिट्टी विवादित भूमि पर डलवाई गई। पीड़िता राधिका ने बताया कि कांस्टेबल पर भी विपक्षी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। 

उनका दावा है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए थानाध्यक्ष, संबंधित कांस्टेबल और विपक्षी पक्ष के लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

रौनापार थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि जहां पर मिट्टी पाटी गई है, उस स्थान के लिए न्यायालय में कोई वाद नहीं चल रहा है। उसके बगल में स्थित भूमि का न्यायालय में वाद चल रहा है। न्यायालय में चल रहे भूमि से इस भूमि का कोई लेना देना नहीं है। महिला की ओर से गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें