हरहुआ। काजीसराय ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रही कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ओमप्रकाश मिश्रा (56) केबिन में फंस गया। मौके पर पुलिस और ग्रामीण पहुंचे। गैस कटर की मदद से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। ओमप्रकाश जौनपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह लखनऊ से दवा लादकर अहरौरा जा रहा था। आशंका है कि झपकी आने से हादसा हुआ। पहले उसे
विज्ञापन
हरहुआ पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। संवाद