फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में बेटियों ने पुरुष पहलवानों को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल का एक दृश्य शुक्रवार को सजोई गांव में साकार होता दिखा। जहां एक पिता ने अपनी बेटी को दंगल में पुरुष पहलवान के सामने उतार दिया। इसी बीच कुश्ती और दंगल के पांच मुकाबले ऐसे भी हुए जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए। अराजीलाइन के सजोई गांव के एक अखाडे़ में महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों को पटखनी देकर इनाम जीता।
विज्ञापन

आयोजक अजीत सिंह ने बताया कि नागपंचमी के अवसर पर आसपास के गांव के 50 पहलवानों के बीच कुश्ती हो रही थी। कुश्ती देखने आए भर्थरा निवासी संतोष पटेल ने अपनी प्रीति का मुकाबला अजीत पहलवान से करा दिया। इसमें प्रीति ने अजीत को पटखनी देकर इनाम जीता। इसी तरह ज्योति ने रतन को और नेहा ने आनंद को चित किया। इसके अलावा प्राची बनाम सकीदर और खुशबू बनाम सावरी का मुकाबला बराबरी का था। आयोजक ने बताया कि इस तरह के मुकाबले गांव में पहली बार हुए, इसमें महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों से मुकाबला किया।
बीएचयू और स्वामीनाथ अखाड़े में हुई कुश्ती
नागपंचमी के अवसर पर सिगरा और बेनियाबाग का प्राचीन राम सिंह अखाड़े सूने थे। जबकि तुलसी घाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़े के महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। जहां परंपरागत तरीके से अखाड़े के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र ने बजरंगबली का पूजा कर पहलवानों को आशीर्वाद दिया। उधर बीएचयू के शिवाजी हाल में पूजा अर्चना पारंपरिक अखाड़े में कुश्ती प्रतियोगिता हुए। इस मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अभिमन्यु सिंह, कुश्ती के कोच बालरूप यादव, विजय यादव सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें