फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी के लिए बाजार पर चढ़ा तिरंगे का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। हर कोई देश के इस गौरवमयी दिवस को धूमधाम से मनाने को आतुर है। बाजार में भी जश्न-ए-आजादी की तैयारी का रंग चढ़ गया है। लंका, सिगरा, अर्दली बाजार समेत शहर के अन्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। तिरंगे के साथ ही उसी रंग के परिधान, गुब्बारे, टी-शर्ट, विग जैसे सामान से दुकानें पट गई हैं।
विज्ञापन

कपड़े की दुकानों पर तिरंगे व देशभक्तों की तस्वीर वाली टी-शर्ट खूब बिक रही हैं। पगड़ी, टोपी, मास्क, की-रिंग, बैंड ही नहीं दुपट्टा व साड़ी पर भी तिरंगा छाया हुआ है। सिगरा स्थित दुकानदार पंकज ने बताया कि सबसे अधिक झंडा, रिस्ट बैंड, टोपी, मास्क, बैज, हेयर बैंड की बिक्री हो रही है। बाजार में पांच रुपये, दस रुपये से लेकर सौ रुपये तक के झंडे हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर आए सामानों में बच्चों को सबसे ज्यादा बैलून तिरंगा पसंद आ रहा है। स्टीकर पांच रुपये से 50 रुपये, रिस्ट बैंड 15 से 40 रुपये, बैज पांच से 15 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें