मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि दशाश्वमेध प्लाजा का निर्माण तेज कराया गया है और लगातार उसकी निगरानी कराई जा रही है। मई तक इसका काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बनारस आने वाले पर्यटकों को इस प्लाजा से बड़ी सुविधा होगी।
दिव्यांग फ्रेंडली होगा प्लाजा
टूरिस्ट प्लाजा में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए खास एस्केलेटर लगाए जाएंगे। ब्रेललिपी के माध्यम से जगह-जगह संकेतक भी लगाए जाएंगे। रैंप और दिव्यांगों की जरूरत की अन्य सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा। इसके साथ ही वर्टिकल गार्डेनिंग की जाएगी। इसके साथ ही पौधे भी लगाए जाएंगे। यहां पर पर्यटकों को बैठने की भी सुविधा होगी। इस टूरिस्ट प्लाजा के भूतल पर पर्यटकों को बैठने के लिए स्टोन फ्लोरिंग व पाथवे बनाए जाएंगे।
टूरिस्ट प्लाजा में काशी विश्वनाथ धाम का एक कार्यालय शुरू करने की योजना है। घाट और प्लाजा तक आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए यहां से सुगम दर्शन की व्यवस्था होगी। यहां से ही श्रद्धालुओं को व्हील चेयर सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।