Kashi Ropeway: नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ प्रकाश गौर ने बताया कि देश के पहले रोपवे सर्विस में गंडोला में यात्रा के दौरान शिव और राम धुन सुनाई देगी। केवल 16 मिनट में कैंट स्टेशन से गोदौलिया की 3.85 किलोमीटर की यात्रा तय होगी।
वाराणसी के दशाश्वमेध प्लाजा गंडोला के साथ सेल्फी लेने का नया प्वाइंट बन गया है। गुरुवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने रोपवे के गंडोला का परदा जैसे हटाया वैसे ही वहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि काशी के नवनिर्माण में आधुनिकता और अध्यात्म का रंग दिख रहा है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ प्रकाश गौर ने बताया कि देश के पहले रोपवे सर्विस में गंडोला में यात्रा के दौरान शिव और राम धुन सुनाई देगी। केवल 16 मिनट में कैंट स्टेशन से गोदौलिया की 3.85 किलोमीटर की यात्रा तय होगी।
गंडोला से करीब 50 मीटर की ऊंचाई से काशी दर्शन होगा। रोपवे का निर्माण 807 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को गंडोला उपलब्ध रहेगा। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे। रोपवे के केबल पर 150 गंडोला चलेंगे। एक गंडोला में 10 यात्री सवार हो सकेंगे।