इसके बाद बिशन दास खन्ना ने मड़ौली चौकी प्रभारी को फोन किया और पैसे देने की बात कही। आरोप है कि प्रभारी ने पुलिस चौकी में जैसे ही घूस लिया, वैसे ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम ने दबोच लिया, फिर उसे कैंट थाने ले जाया गया। थाना पुलिस के सुपुर्द करके मुकदमा दर्ज कराया गया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने चौकी प्रभारी को रंगे हाथ दबोच लिया। जब चौकी प्रभारी को पकड़ा गया, तब उसने हाथ छुड़ाकर फिल्मी स्टाइल में भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार राय, सुमित भारती व आरक्षी वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।