उधर, अंतरराष्ट्रीय अखाड़ा बड़ा गणेश के उस्ताद उत्तर प्रदेश केसरी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले स्व लल्लु पहलवान स्मृति विराट कुश्ती दंगल का कार्यक्रम कोरोना महामारी के वजह से स्थगित है। आखाड़े पर केवल श्रृंगार पूजा-अर्चना का कार्य हुआ।
अखाड़े में सीखने वाले पहलवानों ने कुश्ती लड़ी है। इस दौरान सभी ने मास्क लगाया हुआ था और हाथों को सैनिटाइज किया था। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि कहीं से भी महामारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया गया होगा तो आयोजकों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा।
दूसरा मामला चोलापुर के कटारी गांव में देखने को मिला। जहां गांव के प्रतिष्ठित लोगों को पगड़ी बांधकर कई जोड़ी कुश्तियां हुई। जहां सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गई। फिलहाल इस मामले में चोलापुर थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।