फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरयू नदी पर बना बांध रात में टूटा, गांवों में घुसने लगा पानी, लोगों का पलायन शुरू

Mon, 03 Aug 2020 09:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
बांध टूटने से गांव में घुसने लगा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सरयू नदी पर बना बांध रात में टूट गया। बांध के टूटने से नदी किनारे रहने वालें लोगों में दहशत पैदा हो गई है। जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के जोकहरा गांव के पास से होकर गुजर रही छोटी सरयू नदी पर बना बांध रात लगभग दो बजे टूट गया। इससे बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में घुसने लगा। सहसपुरा गांव में पानी घुसने से लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है।


बांध टूटने का रात भर अधिकारियों का पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह सात बजे के बाद ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और बांध की मरम्मत का कार्य ग्रामीणों की मदद से शुरू किया।

विज्ञापन

रविवार रात दो बजे भोर में टेकनपुर के पास रिंग बांध टूट गया। बांध पर 20 फुट से अधिक गहरी और चौड़ी खाई बन गई। रात में टेकनपुर निवासी अमरनाथ पटेल शौच के लिए निकले तो बंधा कटने की जानकारी हुई। पानी तेजी से गांवों में घुसने लगा है।

पानी का बहाव और दबाव बढ़ता जा रहा है। बांध टूटने से सहसपुरा गांव में पानी घुस गया है। लोगों ने सामान लेकर पलायन करना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह होते ही पानी आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर टकरा गया। सहसपुरा, टेकनपुर, कांखभार, बनकटिया, सोहराभार गांव से लोग बांध के कटे हुए स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अवर अभियंता अनीश कुमार और उपजिलाधिकारी मौके पर हैं। मशक्कत से बांस-बल्ली काट कर डाली जा रही है, लेकिन पानी पर नियंत्रण हो पा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बांस-बल्ली डाल और कैरेट डाल कर इसे रोका जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें