चीनी मांझे से एमआर की नाक कटी
चीन के प्रतिबंधित मांझे का कहर जारी है। शनिवार को मिर्जामुराद फ्लाईओवर पर चीन के मांझे की चपेट में आकर एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की नाक कट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीन टांका लगाया। मिर्जापुर निवासी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव आमिर खान (30) अपनी कंपनी की मीटिंग के सिलसिले में बाइक से वाराणसी आ रहे थे।
चीनी मांझा बेचते हुए चार दुकानदार गिरफ्तार
पुलिस ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी चीन के प्रतिबंधित जानलेवा मांझे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। लक्सा, जैतपुरा, कैंट, और चौबेपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को चार दुकानदारों को चीनी मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 40 किलोग्राम मांझा बरामद किया गया है। लक्सा थानाध्यक्ष दयाराम ने सोनिया पानी की टंकी जाने वाली सड़क पर विनोद गुप्ता को दुकान से गिरफ्तार किया।