फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी चौड़ीकरण अभियान: जेसीबी से दालमंडी में तोड़े गए तीन मकान, ध्वस्तीकरण के लिए कराई गई मुनादी

Sat, 07 Feb 2026 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत दालमंडी में लगातार मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार मौके से हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत शुक्रवार को तीन मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। जहां जगह मिली वहां जेसीबी से और जहां कम जगह थी वहां मजदूर हथौड़े से तोड़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार मौके से हटवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को चिह्नित भवनों को तोड़े जाने की सूचना दी गई, इसके बाद तोड़ने की कार्रवाई की गई। पूर्व में 25 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी, जिसे आगे बढ़ाया गया। उनके मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: गोलघर के एक युवा व्यापारी ने शुभम को दिए थे 10 सिमकार्ड, एसआईटी की जांच में सामने आई ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की ओर से 200 मजदूर लगाए गए हैं, जो पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों का मलबा हटाने में जुटे हैं। मलबा हटने के बाद सड़क के दोनों ओर उपलब्ध चौड़ाई का आकलन किया जाएगा, ताकि आगे की कार्ययोजना तय की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें