दालमंडी में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध
- फोटो : अमर उजाला
दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण योजना में 50 से अधिक मकान ध्वस्त हो चुके हैं। इसमें 21 जर्जर घोषित थे और मकान ध्वस्त होने के साथ ही 101 हिस्सेदारों में 24 करोड़ का मुआवजा बांटा जा चुका है। चौड़ीकरण में कुल 181 मकानों को तोड़ा जाना है और 191 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। अब तक 50 से अधिक लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं।