फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पेड़ से इस हालत में लटकता मिला शव, मची सनसनी

Tue, 04 Aug 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक लाश पेड़ से लटकी मिली। शव इस हालत में देख गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के लश्करपुर (खनुवान) गांव में मंगलवार की सुबह तालाब के किनारे शीशम के पेड़ पर लाश फंदे पर झूलता शव देख लोग सन्न रह गए। लाश जमीन से 20 फीट की ऊंचाई पर रस्सी से लटक रही थी। जिसकी सूचना गांव में तुरंत फैल गई।


कुछ देर में चोलापुर पुलिस सहित भारी भीड़ भी पहुंच गई। उसी भीड़ में से ही लोगों ने युवक की शिनाख्त राजेंद्र चौहान(54) के रूप में की। राजेंद्र चौहान के परिजनों ने बताया रोज की तरह घर से खाना खाकर वह तालाब के किनारे मढ़ही में सोने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं चल रहा है। किस कारण यह घटना हुई परिवार के लोग खुद नहीं समझ पा रहे हैं। कुछ लोग इसे संदिग्ध भी मान रहे हैं। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने के इंतजार में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें