फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: घर बैठे 150 रुपये कमाने के चक्कर में गंवाया 12.97 लाख, जालसाजों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 17 Jan 2024 11:31 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मामला वाराणसी जिले के सारनाथ क्षेत्र का है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने बताया कि वाट्सऐप नंबर पर उससे किसी महिला ने संपर्क साधकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर बैठे यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्रॉइब कर 150 रुपये कमाने के चक्कर में एक युवक 12 लाख 97 हजार 480 रुपये गंवा दिया। प्रकरण को लेकर ढोरा, बरही नेवादा निवासी रोहित कुमार की तहरीर के आधार पर सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
भुक्तभोगी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वाट्सऐप नंबर पर उससे रितिका नाम की महिला ने संपर्क किया। उसने खुद को मुंबई की डीओबी वर्ल्डवाइड मीडिया का एचआर बताया। रितिका ने बताया कि वाट्सऐप पर एक यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्रॉइब करने पर उसे 150 रुपये मिलेंगे। एक चैनल लाइक और सब्सक्रॉइब करने के बाद रितिका ने उसे टेलीग्राम लिंक देकर प्रीती पाठक से संपर्क करने को कहा। 

प्रीती पाठक ने 150 रुपये का भुगतान फोन-पे के माध्यम से किया। उसके बाद प्रीती ने उसे एक ग्रुप से जोड़ा, जहां कुछ रुपये का निवेश करने पर अच्छा कमीशन मिलने की बात कही गई। जालसाजों के झांसे में आकर वह लगभग 12 लाख 97 हजार 480 रुपये उनके बताए गए खाता नंबरों में भेज डाला। अब उसे उसका पैसा लौटाने के लिए चार लाख 15 हजार 170 रुपये टैक्स के तौर पर देने को कहा जा रहा है। रोहित कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर विजय नारायण मिश्र को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें