फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: 100 यात्रियों को लेकर एक घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा आकासा का विमान, छह उड़ानें निरस्त

Wed, 17 Jan 2024 08:56 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हर दिन की अपेक्षा वाराणसी में मंगलवार को सुबह कोहरे की चादर अधिक देर तक तनी रही। लिहाजा उड़ान सेवाएं काफी प्रभावित हुईं। इसी बीच बंगलूरू से वाराणसी आई विमान काफी देर तक हवा में चक्कर काटती रही। 

विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के चलते मंगलवार को इंडिगो और एयर इंडिया की छह उड़ानें निरस्त कर दी गईं। वहीं, आकासा एयर का बंगलूरू-वाराणसी विमान लगभग एक घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा। विमान में सवार 100 यात्री परेशान रहे। बाद में विमान को एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मिल सकी। इसी तरह दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू, जयपुर आदि शहरों से आवागमन करने वाले आठ विमान एक से ढाई घंटे की देरी से आ सके।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार आकासा एयर का विमान बंगलूरू से उड़ान भरकर सुबह 9.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचता है। हालांकि दृश्यता कम होने के चलते यह विमान देरी से उड़ान भर सका। इस बीच बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10.45 बजे के बाद पहुंचा तो एटीसी ने डिंलैंग की अनुमति नहीं दी। विमान वाराणसी से गाजीपुर के बीच हवा में ही चक्कर काटता रहा।
विज्ञापन


विमान के क्रू मेंबर ने यात्रियों को समझाया कि कोहरे की वजह से विमान को उतारने में दिक्कत हो रही है। जल्द ही सुरक्षित लैंडिंग होंगी। सुबह करीब 11.47 बजे विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा

- इंडिगो का मुंबई से आने वाला विमान सुबह 10:05 बजे की जगह दोपहर 12:47 बजे आया।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान बंगलूरू से 1 घंटा 44 मिनट की देरी से आ सका।
- स्पाइसजेट का विमान जयपुर से लगभग 51 मिनट की देरी से सुबह 11:41 बजे पहुंचा।
- इंडिगो का कोलकाता से आने वाला विमान लगभग 1 घंटे की देरी से दोपहर 12:6 बजे पहुंच सका।
- इंडिगो का हैदराबाद से आने वाला विमान 56 मिनट की देरी से आया।
- स्पाइस जेट का हैदराबाद से आने वाला विमान साढ़े चार की देरी से आया।
- इंडिगो का खजुराहो से आने वाला विमान करीब तीस मिनट की देरी से पहुंच सका।

ये उड़ानें निरस्त रहीं

- एयर इंडिया दिल्ली की ए आई 406, इंडिगो लखनऊ की 6ई 7741, इंडिगो बंगलूरू की 6ई 968, इंडिगो दिल्ली की 6ई 2235, हैदराबाद-वाराणसी और भुवनेश्वर-वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें