यूपी के आजमगढ़ में अवैध संबंध के चलते हत्या का मामला सामने आया है। हत्या को लेकर मृतक के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पिता ने बताया कि जीजा से अवैध संबंध के चलते उसकी बहू और उसके जीजा ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस केस दर्ज कर चंदौली जिले से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी को तलब किया है। क्योंकि युवक की लाश चंदौली जिले के बलुआ घाट से बरामद हुई थी। मृत युवक पुनीत गिरी (26) पुत्र फेंकू बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव का निवासी था।
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा गांव निवासी बबीता के साथ हुई थी। बबीता की बड़ी बहन की शादी गाजीपुर जिले के भुडक़ुड़ा थाना क्षेत्र के बारोडीह मुबारकपुर गांव निवासी कमलेश गिरी के साथ हुई है।
बबीता की शादी होने के बाद कमलेश अक्सर पुनीत के घर आता था और कई-कई दिनों तक लगातार रहता था। कमलेश और बबीता की हरकतें देखकर पुनीत इसका अक्सर विरोध करता था।
इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ था। हालांकि लोकलाज के चक्कर में पुनीत और उसके परिवार के लोग घर की बात को बाहर नहीं जाने दिए।