फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में भिड़े बंदी, बजाई गई पगली घंटी

Thu, 20 Apr 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी जिला कारागार में बवाल
विज्ञापन
जिला जेल की चहारदीवारी के भीतर का माहौल बुधवार की रात अचानक अशांत हो उठा। बैरक नंबर आठ में आपस में मारपीट कर रहे बंदियों को शांत कराने गए जेलर के साथ नोकझोंक और दुर्व्यवहार के बाद आनन-फानन में पगली घंटी बजाई गई। घंटी की आवाज सुनाई देते ही जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जेल पुलिस के साथ वरिष्ठ अधीक्षक मौके पर पहुंचे तब हालात काबू में आए। मारपीट करने वाले बंदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर उनकी निगहबानी बढ़ा दी गई है। साथ ही कैंट, सारनाथ और शिवपुर थाने को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें