फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, घटना को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा 

Sat, 14 Oct 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आईबीएम भवन में शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे तीन-चार मनबढ़ों ने मैनेजमेंट अंतिम वर्ष की छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


घटना को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया और आईबीएम भवन के मुख्य गेट का चैनल बंद कर पूरे दिन कक्षाओं को नहीं चलने दिया। 
मैनेजमेंट अंतिम वर्ष की एक छात्रा सुबह साढ़े नौ बजे आईबीएम भवन पहुंची। आरोप है कि छात्रा आईबीएम भवन की दूसरी मंजिल पर थी।

उसी दौरान तीन चार युवक कॉमन हाल में घुस गए और उससे छेड़खानी करने लगे। खींचातानी में छात्रा के कपड़े भी फट गए। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास की कक्षाओं से निकलकर छात्र दौड़ते हुए आए। छात्रों को आते देख आरोपी भाग गए।

जानकारी होने पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं जुट गईं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर विद्यार्थी हंगामा करने लगे। छात्रों ने आईबीएम भवन के मुख्य गेट को बंद कर दिया। कक्षाएं नहीं चलने दीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

देर शाम तक नहीं हुई कार्रवाई

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
घटना की खबर पाकर चीफ प्राक्टर संतोष कुमार के साथ प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी पहुंचे और छात्र छात्राओं को शांत कराने की कोशिश की। चीफ प्राक्टर ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर छात्रों को शांत कराया। देर शाम तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 

पुलिस अधीक्षक केके चौधरी का कहना है कि घटना की जानकारी है। पुलिस मौके पर गई भी थी लेकिन छात्रा या विश्वविद्यालय प्रशासन ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर संतोष कुमार ने बताया क‌ि छेड़खानी की घटना हुई है लेकिन इसके बारे में कुछ भी बताने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं। इस मामले में कुलपति से बात करने की कोशिश की गई लेकिन देर रात तक उनसे बात नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें