बीएचयू कैंपस में बुधवार को छात्रो के दो गुटों में मारपीट से माहौल एक बाए फिर गरमा गया। दोपहर करीब दो बजे मैत्री चौराहे पर पहले कहासुनी हुई बाद में बात बढ़ गई, तो हाथापाई शुरू हो गई।
इसी बीच किसी ने चाकू निकाल लिया, जिसमे दो छात्रों को बांह पर हल्की खरोच आई। विरोध में एक गुट के छात्रों ने मैत्री चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और चीफ प्रॉक्टर ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
घायल छात्र बिरला ए हॉस्टल के छात्र बताएं जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रोक्टरोरियल बोर्ड हॉस्टल के बाहर खड़ी है।