फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल पत्र मामले में पूर्व मंत्री रविंद्र रवि से थाने में पूछताछ

Wed, 11 Sep 2019 03:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के एक कार्यकर्ता की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को लिखे गए पत्र के सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला फिर गर्मा गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि से कांगड़ा पुलिस ने पालमपुर थाने में पूछताछ की है।

विज्ञापन


रवि को पुलिस फिर से पूछताछ के लिए बुलाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया में पत्र वायरल करने वाले ने मामले में रवि की संलिप्ता की बात कही है। अब पुलिस रवि से पूछताछ कर तथ्य जुटा रही है कि आरोपी की बात सच है या झूठ।

शांता कुमार को लिखा पत्र सोशल मीडिया में कई दिन से वायरल हो रहा है। इस पत्र के वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं में खलबली मची है। पुलिस रवि से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि पूर्व मंत्री का सोशल मीडिया में पत्र वायरल करने में हाथ है या नहीं।
विज्ञापन


पुलिस रवि का मोबाइल पहले ही जब्त कर लिया है। इसके बाद दो दिन पहले रवि से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने एक वकील की ओर से दर्ज करवाई शिकायत के बाद एक भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी विमुक्त रंजन ने मामले में पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि से पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रविंद्र सिंह रवि को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें