फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में वंदे भारत पर अराजकतत्वों ने किया पथराव, शीशे टूटे, मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Feb 2019 07:23 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
demo pic - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड के भदोही के सुरियावां स्टेशन के महुआपुर के पास बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस डाउन पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे उसके डिब्बे सी- 3 के कई शीशे टूट गए। पथराव करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


देश की सबसे आधुनिक एवं तेज चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाया गया। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे के बाद 42436 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही सुरियावां स्टेशन के आगे महुआपुर गांव के समीप से गुजरी, कुछ शरारती तत्वों ने ट्रैक के किनारे रखे पत्थरों को उठाकर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया।

इससे ट्रेन के डिब्बे सी- तीन के कई शीशे टूट गए। ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने मोढ़ स्टेशन मास्टर को इस वारदात की सूचना दी। मोढ स्टेशन मास्टर ने सुरियावां स्टेशन मास्टर को खबर दी। वाराणसी से लेकर लखनऊ तक के अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन


भदोही आरपीएफ उपनिरीक्षक एके सिंह और जंघई आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक जेआर मीणा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों उप निरीक्षकों ने सुरियावां थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उप निरीक्षक एके सिंह ने कहा कि अज्ञात पर केस दर्ज कराया गया। पथराव करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें