फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में दूसरे दिन भी अलर्ट रही सेना, पुलिस ने भी कड़ी की चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी सेना अलर्ट, पुलिस ने कड़ी रखी चौकसी
विज्ञापन

जिले भर के में अंदरूनी हिस्सों में सुरक्षा को लेकर गुप्तचर विभाग सक्रिय
सोलन, सुबाथू, कसौली व डगशाई में अलर्ट पर जवान
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक के बाद सोलन में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। वहीं सोलन में पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा चक्र को बढ़ा कर बाहरी राज्यों से प्रवेश कर रहे वाहनों की कड़ी जांच शुरू कर दी है। इन वाहनों को परवाणू नाके में रोका जा रहा है और जांच के बाद ही प्रवेश की इजाजत मिल रही है। इसके अलावा जिले के अंदरूनी हिस्सों में गुप्तचर विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। हर पल की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस विभाग ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग का आह्वान किया है और भीड़ भरी जगहों पर संदिग्ध वस्तु दिखते ही इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही है। कालका-शिमला एनएच पर धर्मपुर के समीप सड़क किनारे सीआरपीएफ कैंप में दूसरे दिन भी जवानों को एयर स्ट्राइक के बाद दूसरे दिन भर हुई गतिविधियों की जानकारी दी गई। जवानों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। इसके चलते सोलन, सुबाथू, कसौली और डगशाई में सभी जवान अलर्ट पर रहे।
संदिग्ध दिखने पर पुलिस को किया जाए सूचित
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद जारी अलर्ट के दूसरे दिन जिले के तीनों छावनी क्षेत्रों में सीमित हलचल रही। जिले के भीतर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। भीड़ भरी जगहों पर सजग रहने की सलाह दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह के संदिग्ध दिखने पर इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट पर सीआरपीएफ जवान : नवीन कुमार
सीआरपीएफ कमांडेंट नवीन कुमार ने बताया कि जवान हर चुनौती से निपटने में सक्षम और पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जवानों को हर घटना की जानकारी दी जा रही है। हालांकि मध्य में होने की वजह से अलर्ट का ज्यादा असर कैंप में नहीं है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर अलर्ट रखा है। कैंप में प्रवेश करने वालों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें