वाराणसी के बौलिया तिराहे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में सात माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। दरअसल उसकी मां उसे गोद में लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मां को बाइक ने धक्का मार दिया और बिटिया छिटक कर दूर जा गिरी।
इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक बच्ची के ऊपर चढ़ गई। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। लहरतारा के फुलवारिया गेट नंबर चार के समीप की रहने वाली अंजलि शुक्रवार की शाम को 7:30 बजे अपने पति को किसी कार्य से खोजते हुए बौलिया तिराहे पर आई थी।
इसी दौरान एक बाइक सवार ने अंजलि को टक्कर मार दी और बच्ची हाथ से छूटकर दूर जा गिरी। मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।