फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख के जेवरात संग सात गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों के अंतरप्रांतीय गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शिवपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सभी ओडिशा के जाजपुर रोड के रहने वाले हैं। उनके पास से करीब चालीस लाख रुपये के जेवरात, एक बाइक, 40 हजार नकद और दो कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी में चोरी, छिनैती, उचक्कागीरी तथा लूट की करीब डेढ़ सौ घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन



एसपी क्राइम त्रिभुवन सिंह ने आरोपियों को शुक्रवार की दोपहर पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि शिवपुर एसओ तारावती को पता चला था कि ओडिशा के कुछ लोग उनके क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। जांच के बाद पुलिस ने शेखर राव पुत्र कंडेल राव, मनोज दास पुत्र जगन्नाथ दास, शिवादास पुत्र नागेश्वर, महेश राव पुत्र कंडेल राव, सुधा पत्नी जगन्नाथ दास, सुनसी राव पत्नी कंडेल राव, रम्या राव पत्नी कालिका दास को गिरफ्तार कर लिया। सभी ओडिशा के जाजपुर रोड जिले के कोरई थाना क्षेत्र के पूर्वी गेट गांव के रहने वाले हैं। सभी एक ही परिवार हैं।


वे पहले घटनास्थल की रेकी करते हैं। घटना को अंजाम देते समय आपस में उड़िया, तेलगू और सांकेतिक भाषा के जरिये संवाद करते थे। इसी गिरोह ने शिवपुर में 22 जुलाई को शुद्धिपुर में सराफा कारोबारी से लूट और रात में इसी दिन उचक्कागीरी की थी। दोनों घटनाओं का माल बरामद कर लिया गया है। सदस्यों ने बताया कि अपराध उनका पुश्तैनी पेशा है। काशी में अधिक संख्या में दक्षिण भारतीय तीर्थ यात्री आते हैं, जिससे गैंग के सदस्यों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। एसएसपी आकाश कुलहरि ने पुलिस टीम को पांच हजार आैर काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल ने 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें