फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बैंक आफ बड़ौदा की लघु सेवा केंद्र से 1.30 लाख की लूट

Wed, 26 Jul 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में वारदात - फोटो : demo
विज्ञापन
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा बाजार के निकट बुधवार सुबह लगभग 11 बजे बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर बैंक आफ बड़ौदा की अति लघु शाखा केंद्र के संचालक से एक लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी अभिषेक यादव पहुंचे और छानबीन की। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 इटौरा बाजार के निकट स्थित बैंक आफ बड़ौदा की अति लघु शाखा है। इसका संचालन गांव के विक्रांत चौहान करते हैं। बुधवार की सुबह उन्होंने लगभग नौ बजे शाखा खोली। कुछ खाताधारकों से लेन-देन भी किया।

उनके अनुसार लगभग 11 बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश आए। इनमें तीन बाइक पर ही बैठे रहे जबकि दो अंदर पहुंचे। अंदर आए बदमाशों ने विक्रांत पर तमंचा तान दिया और उनके पास मौजूद एक लाख 30 हजार रुपये लेकर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कई थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ ही एसपी पहुंचे और मौका मुआयना किया।

विक्रांत की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें