पुलिस ने तीनों महिलाओं के साथ उसे महिला हेल्प लाइन से जुड़े लोगों को सौंप दिया। वर्तमान में बाल गृह बालिका में किशोरी और स्वधार गृह में तीनों महिलाओं को रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि किन-किन होटल और मकान में किशोरी से दुष्कर्म किया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।