फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को जिंदा जलाकर शव को झाड़ी में छिपाया, मां गिरफ्तार, चाचा फरार

Sat, 21 Oct 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया जिले के रामपट्टी तासपुर गांव में झाड़ी से किशोरी का जला हुआ शव बरामद होने से सनसनी मच गई। शव एक लड़की की थी जिसे जिंदा जलाकर मारने के बाद शव को झाड़ी में पुआल से ढ़क दिया गया था।  मामले में पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर मां समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शनिवार को मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डायल 100 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने  पुलिस को रामापट्टी तासपुर गांव की राजभर बस्ती में राजेश राजभर की लड़की की हत्या कर शव को घर मे छिपाए जाने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर की तलाश ली।

राजेश की पत्नी निराशा देवी से भी लड़कियों के बारे में पूछताछ की। निराशा तीन घंटे तक दो लड़कियों की जगह एक ही पुत्री का हवाला देते हुए पुलिस को हलकान किए रही। इस दौरान पुलिस का शव नहीं मिल सका।

अभी पुलिस लौट ही रही थी कि एक बच्चे ने शव को छिपाए हुए स्थान की भनक पुलिस को दी। पुलिस घर के पीछे बसवार के पास गई तो झाड़ी में पुआल से ढका साड़ी में लिपटा हुआ शव बरामद किया। 
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

UP Police
पुलिस ने किशोरी की मां को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपनी छोटी बेटी गुड़िया के आत्महत्या किए जाने की बात बताई। सूचना पर रसड़ा सीओ अवधेश कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मां से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जांच करने पहुची फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों की जांच में कुछ अहम सबूत लगे है।  राजेश की बड़ी पुत्री नंदनी की तहरीर पर पुलिस ने मृतका की मां, बाबा और चाचा के खिलाफ धारा 306, 201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरु कर दी।

मामले में एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि प्रकरण में परिवार के लोगों ने किशोरी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया था। उसके आत्महत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने की गरज से शव को छिपा दिया था। जिसे बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है। मृतका के मां को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें