कलयुगी मामा ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी सगी भांजी के साथ कई दिनों तक बलात्कार किया। दरिंदे ने अपनी शादी के बाद भी अपनी नाबालिग भांजी से कुकर्म करना जारी रखा। घटना यूपी के मिर्जापुर जिले की है।
सगी भांजी के साथ दुराचार कर रिश्ते को शर्मसार करने वाले आरोपी मामा के खिलाफ देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता के पिता की तहरीर पर किया। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासिनी 17 वर्षीया किशोरी अपनी नानी की मौत के बाद पिछले तीन वर्ष से देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। वह नाना व मामा के लिए खाना बनाने का कार्य करती थी।
आरोप है कि इसी दौरान उसके मामा ने उसके साथ अवैध संबंध बना लिया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। 21 मई को मामा की शादी होने के बाद भी उससे संबंध बनाने पर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी।
जानकारी होते ही पीड़िता के पिता ने आरोपी मामा के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
उधर मामा ने बताया कि उसकी भांजी का किसी लड़के से अवैध संबंध था। यहां आने के बाद मुझसे बना लिया। जब मैने उससे पीछा छुड़ाने के लिए शादी कर ली तो विवाद करने लगी। विरोध जताने पर मुकदमा दर्ज करा दिया।